Modi at BRICS Business Council
Your Excellency
President Vladimir Putin,
Your Excellency
President Dilma Rousseff,
Your Excellency
President Xi Jinping,
Your Excellency
President Jacob Zuma,
Members of the BRICS Business Council
मैं BRICS
Summit की
मेजबानी के
लिए President Putin के प्रति
हार्दिक आभार
व्यक्त करता
हूं।
मैं BRICS
Business Council के
साथ उनकी इस
बैठक के लिए
भी उन्हें
धन्यवाद देता
हूं।
यह BRICS Summit के सबसे
महत्वपूर्ण additions में
से एक रहा है।
BRICS business leaders के एक
स्थान पर
मिलने से BRICS राष्ट्रों
के बीच आर्थिक
सहयोग
बढ़ेगा।
मैं BRICS
Business Council के
सदस्यों को
उनके अत्यंत
उपयोगी कार्य
के लिए
धन्यवाद देता
हूं और इसकी
सिफारिशों की
उत्सुकता से
प्रतीक्षा
करूंगा, और हम सब
मिलकर के कोई
कार्य योजना
बना करके आगे
बढ़ेंगे।
BRICS की
स्थापना के vision के
पीछे आर्थिक
सहयोग एक
मुख्य वजह थी।
हम विश्व की
जनसंख्या का
लगभग 44% हैं;
purchasing power parity के
हिसाब से global GDP में
हमारा हिस्सा
लगभग 40% है; तथा world
trade में
हमारा हिस्सा 18% है।
हममें बहुत
सी समानताएं
हैं। साथ ही, हमारे
पास ढेर सारे
और एक-दूसरे
के पूरक
संसाधन हैं।
हममें से
प्रत्येक के
पास agriculture,
manufacturing, technology, services, human resources और sustainable
development में
अनूठी
विशेषज्ञता
है।
वैश्विक
अर्थव्यवस्था
अभी भी मज़बूत
नहीं है।
यूरोप जैसे
प्रमुख
विकसित बाजार
संकट के दौर
से गुजर रहे
हैं। वित्तीय
बाजार अस्थिर
हैं। एक
पक्षीय
प्रतिबंध
वैश्विक
अर्थव्यवस्था
को चोट पहुंचा
रहे हैं।
अतः BRICS
economies के
बीच सहयोग को
घनिष्ठ करना
बहुत
महत्वपूर्ण
हो जाता है।
हमें विश्व के
अहम विकसित
क्षेत्रों के
साथ BRICS business
engagement को
भी मज़बूत
करना चाहिए।
मेरी राय
में infrastructure, urban
renewal, agriculture supply chains, waste management, clean energy, affordable
housing, और
पूरे BRICS में manufacturing
supply chains से
हमें कारोबार
के अवसर
मिलेंगे और
आर्थिक विकास
का भी लाभ
मिलेगा।
हमारी
अपनी-अपनी
मज़बूतियों
को देखते हुए
हम skill development में बहुत
अच्छा तालमेल
बना सकते हैं।
BRICS कंपनियों
को आसपास के
क्षेत्रों को
सेवाएं मुहैया
कराने के लिए
प्रत्येक BRICS देश
का प्रयोग
करना चाहिए।
अधिक
घनिष्ठ
आर्थिक सहयोग
के लिए BRICS तेजी से
जरूरी framework विकसित
कर रहा है।
New Development Bank एक
वास्तविकता
बन चुका है।
इसकी
अध्यक्षता भारत
के एक
उत्कृष्ट
बैंकर Shri M.V. Kamath करेंगे।
हमें ऐसे
प्रोजेक्ट्स
का स्वागत करना
चाहिए जिनमें cross-BRICS collaboration हो।
Contingency Reserve Arrangement शीघ्र ही
अस्तित्व में
आ जाएगा। इससे
BRICS economies में
स्थिरता लाने
में मदद
मिलेगी।
मुझे आशा है कि
आप export credit insurance तथा innovation
के
लिए financing arrangements पर BRICS
arrangements का
लाभ उठाएंगे।
BRICS Reinsurance Pool बनाने का
सुझाव बड़े
प्रोजेक्ट्स
में सहायता
करने की दिशा
में एक स्वागत
योग्य कदम है।
हमें आशा है
कि शीघ्र ही Customs Administration के बीच एक
समझौता
संपन्न हो
जाएगा। यह एक
महत्वपूर्ण trade facilitation कदम होगा।
आज अपनाई
जाने वाली BRICS Economic Cooperation Strategy, BRICS के विकास
में एक important
milestone होगी।
मैं एक dedicated BRICS Information Sharing and Exchanging Platform
की
स्थापना का
स्वागत करता
हूं, जो हमारे
देशों की business communities के लिए
आवश्यक
व्यावहारिक
सूचना के
भंडार का लाभकारी
प्रयोजन पूरा
करता है।
मैं अब से
कुछ ही देर
में एक
वार्षिक BRICS Trade Fair का
प्रस्ताव
करने जा रहा
हूं, जिसकी
मेज़बानी BRICS की
अध्यक्षता
करने वाला
राष्ट्र
करेगा। भारत
को प्रथम Trade Fair की
मेज़बानी
करने पर
अत्यंत
प्रसन्नता
होगी।
मैं Council की
रिपोर्ट की
उत्सुकता से
प्रतीक्षा
करूंगा।
[PIB (PMO) Press Release
dated 9th July 2015]